बांकाराजनीति

BANKA : बीजेपी की बैठक में मंत्री ने कहा- जन कल्याण को समर्पित हैं हमारी सरकारें

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव / बाराहाट : बांका जिले के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत औरिया सौभाग्य विवाह भवन में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति की बैठक रविवार को सुभाष साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह विधायक बांका राम नारायण मंडल एवं भूतत्व खान मंत्री जनक राम, जिलाध्यक्ष विकास सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए खान मंत्री जनक राम ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के संबल हैं। आज आप सामने बैठे हैं। लेकिन दूसरी तरफ बैठे लोग आप ही के बीच से आये हैं। आज हम दोनों जगहों पर सत्ता में हैं। केन्द्र और राज्य दोनों सरकारें जन कल्याण को समर्पित हैं।

विधायक रामनारायण मंडल ने कहा- संगठन और कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों के बलिदान और परिश्रम का परिणाम है कि जनता हमारी नीतियों, कार्यक्रमों और क्रियान्वयन से प्रभावित होकर लगातार भाजपा की सरकार बना रही है। सामाजिक सौहार्द और देश की एकता व अखंडता का केवल नारा देने वाले दलों को देश के प्रधानमंत्री ने दिखा दिया कि सही मायने में बड़े बड़े निर्णयों के बावजूद देश की एकता और अखंडता कैसे अक्षुण्ण रखी जाती है।

गरीबों एवं उनके कल्याण को समर्पित सरकार अपने पहले ही कार्यकाल से कार्य कर रही है। आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम के तहत हम लोंगो के जीवन स्तर को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। संगठन और सरकार का समन्वय बना कर हम कार्यकर्ता जन कल्याण का कार्य करें।

बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव लोचन मिश्र ने कहा कि संगठन की सबसे छोटी इकाई बूथ समिति है जिसका संवाद सीधे जनता से है। इस इकाई को सामाजिक समरसता से मजबूत और सक्रिय करना होगा। बैठक को जिलाध्यक्ष विकास सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी, जिला महामंत्री श्रीकांत रजक ने भी संबोधित किया।

बैठक में राघवेंद्र झा, हीरालाल मंडल, दिवाकर सिंह, बमशंकर साह, शंकर चौधरी, तुलसी दास, भोला पासवान मुखिया, अविनाश कुमार सिंह, परशुराम पंडित, नृपेन्द्र चौबे, बैद्यनाथ दास, अनुज कुमार मिश्र, दीपक मंडल, मनोज चौधरी, शुभम ललित सिंह, आशीष सिंह, सुमन सिंह, नकुल सिंह, विजय सिंह चन्द्रवंशी, त्रिपुरारि सिंह, मिथिलेश सिंह, शिवेंद्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, विजय पंडित, दीप नारायण चौहान, परमानंद पंजियारा, गोपाल सिंह, पुरण मंडल, जितेन्द्र सिंह, तुलसी यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button