कटोरियाझारखंडदुमकादुर्घटनाबांका

BANKA : भीषण कार दुर्घटना में बाइक शोरूम के मालिक की मौत, चालक की स्थिति भी गंभीर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो / कटोरिया : बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया बाजार स्थित होंडा बाइक शोरूम के मालिक की मौत गुरुवार को एक भीषण कार दुर्घटना में हो गई। हादसे में कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कार चालक को इलाज के लिए एंबुलेंस से भागलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है।

बताया गया कि यह दुर्घटना भागलपुर- दुमका हाईवे पर झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत नोनीहाट के पास हुई, जहां कटोरिया बाजार स्थित होंडा बाइक शोरूम के मालिक संजय मंडल की स्कॉर्पियो सामने से आ रही एक टाटा सूमो से जोरदार तरीके से टकरा गई। इस हादसे में संजय मंडल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सेवक यादव भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार कटोरिया स्थित होंडा शोरूम के मालिक 37 वर्षीय संजय मंडल कटोरिया थाना क्षेत्र के ही घघरीजोर गांव निवासी महेश मंडल के पुत्र थे जबकि चालक सेवक यादव भी इसी थाना क्षेत्र के भलुआकुरा गांव का रहने वाला है। बताया गया कि संजय मंडल अपने बाइक शोरूम से संबंधित जरूरी काम के सिलसिले में अपनी स्कॉर्पियो से चालक के साथ रामगढ़ गये थे जहां से वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

यहां मिली जानकारी के मुताबिक संजय मंडल की स्कार्पियो की टक्कर जिस टाटा सुमो से हुई, बताया गया कि वह भागलपुर के किसी पदाधिकारी की थी। इस हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा। जबकि पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल स्कार्पियो चालक सेवक यादव को एंबुलेंस से इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button