अमरपुरदुर्घटनाबांका

BANKA : : भीषण कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे डॉक्टर एवं उनके चालक

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले में हुई एक भीषण कार दुर्घटना में एक डॉक्टर बाल-बाल बच गए। इस हादसे में चालक की भी जान बच गई। हालांकि कार दुर्घटना जिस तरह हुई है, उसमें किसी का हताहत ना होना, आसपास के लोग साक्षात ईश्वर की कृपा ही मान रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यह हादसा बांका- अमरपुर रोड पर इंग्लिश मोड़ के समीप हुआ जहां डॉक्टर की कार नहर के गहरे पानी में गिर गई। कार पर डॉक्टर और उनका चालक सवार था। बताया गया कि रांची के डॉ पंकज कुमार अपनी कार से रांची से चलकर बांका होते हुए कटिहार जा रहे थे। कार उनका चालक प्रमोद कुमार चला रहा था।

बताया गया कि लंबी दूरी के सफर एवं रात भर की यात्रा में थक जाने की वजह से चालक प्रमोद कुमार घटनास्थल के आसपास चलते हुए नींद का शिकार हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इस बात की तस्दीक की की इंग्लिश मोड़ के समीप जेठौर नहर के पास चालक को झपकी आ गई और स्टीयरिंग पर से उसका संतुलन खो गया। फलस्वरूप कार गहरे नहर में गिर गई।

कार जिस तरह नहर में गिरी, उससे किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। लेकिन कार पूरी तरह उलट जाने के बावजूद उस पर सवार डॉ पंकज कुमार एवं चालक प्रमोद कुमार मामूली रूप से ही जख्मी होकर रह गए। स्थानीय लोगों ने दौड़ कर किसी तरह उन्हें नहर के पानी में गिरी कार से निकाला और स्थानीय स्तर पर ही इलाज कराया। इस हादसे में डॉक्टर एवं चालक की जान बख्शीश को आसपास के लोग सिर्फ और सिर्फ ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button