दुर्घटनाबांकारजौन

BANKA : भीषण हादसे में उत्पाद विभाग के जवान की बाइक चकनाचूर, जवान की मौके पर मौत

Get Latest Update on Whatsapp

बांका (ब्यूरो रिपोर्ट) : रोड एक्सीडेंट के लिए कुख्यात बांका जिले में एक बार फिर से सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला तेज हो गया है। ताजा हादसे में बांका उत्पाद विभाग में कार्यरत एक जवान की एक अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गई है। हादसे को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक तेजी से फरार हो गया। घटना के बाद विभाग के साथ-साथ मृतक के गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को पंचनामा के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

यह हादसा भागलपुर- हंसडीहा रोड में बांका जिला अंतर्गत रजौन प्रखंड मुख्यालय बाजार के एक पेट्रोल पंप के निकट होटल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात रजौन प्रखंड के खिरजान गांव निवासी एवं उत्पाद विभाग बांका में पदस्थापित जवान विकास कुमार दास अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। जब वह रजौन के पास से गुजर रहे थे, तभी घटनास्थल पर एक अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए गुजर गया।

यह हादसा इतना भीषण था कि जवान की बाइक चकनाचूर हो गई। जबकि जवान विकास कुमार दास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस के अनुसार मृतक विकास कुमार दास रजौन प्रखंड के खिरजान गांव निवासी मोहन दास के पुत्र थे, जिनकी करीब 5 साल पूर्व शादी हुई थी। मृतक की पत्नी रितु कुमारी भी भागलपुर सेंट्रल जेल में महिला जवान के रूप में पदस्थापित हैं। मृतक को 3 वर्ष एक पुत्री भी है। इस हादसे ने मृतक के पूरे परिवार को झकझोर दिया है। परिवार में मातम पसरा है। इधर उत्पाद विभाग में भी सदमे का माहौल है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button