अपराधबांका

अभी-अभी : मुआवजे एवं कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित नागरिकों ने देवदा के पास बांका- बेलहर रोड को किया कंप्लीट जाम

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : एक हादसे में हुई 12 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद मुआवजा एवं कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने बांका नगर क्षेत्र के अंतर्गत देवदा के पास बांका- बेलहर रोड को जाम कर दिया। जाम मंगलवार को सबेरे करीब 7:30 बजे के आसपास लगाया गया। इस दौरान मृतक के परिजन एवं ग्रामीण बेहद आक्रोशित थे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

सड़क जाम करते नागरिक

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बांका से पोखरिया होकर बेलहर जाने वाले मार्ग को देवदा के पास जाम कर दिया। बारिश के बावजूद उन्होंने मुख्य मार्ग पर टायर एवं पुआल जलाकर जाम लगाया। इस दौरान वे बेहद आक्रोशित थे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने उक्त मार्ग से होकर वाहनों की दूर, साइकिल और पैदल चलने तक पर रोक लगा दी। इससे बड़ी संख्या में लोग जाम में फंस गए।

इस बीच जाम की सूचना बांका पुलिस प्रशासन को दी गई। हालांकि ढाई घंटे तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। ढाई घंटे बाद बांका थाना की टीम जाम स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने पर राजी किया। हालांकि इस दौरान करीब ढाई घंटे तक जाम की वजह से उक्त मार्ग से होकर आने जाने वाले वाहनों और यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम स्थल के दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

अपनी व्यथा सुनाते मृतक के परिजन

ज्ञात हो कि शनिवार को देवदा मनियारपुर टोले के रिहायशी इलाके में लगाए गए एक ईंट भट्टे के बारिश के दौरान गिर जाने से इसके मलबे के नीचे दब कर 12 साल के एक किशोर बासुकी कुमार की मौत हो गई। मृतक स्थानीय निवासी शंभू यादव का पुत्र था। शंभू यादव के मुताबिक उसके घर के पास स्थानीय एक व्यक्ति ने ईट का भट्टा लगा रखा था जो बारिश की वजह से कई दिनों से दरक रहा था।

इसी ईट भट्ठे के मलबे में दबकर हुई थी किशोर की मौत

इसकी सूचना उसने ईट भट्ठा मालिक को दी लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। आखिरकार शनिवार को ईट भट्ठा गिर गया और वहां खेल रहे बासुकी यादव की इसके मलबे के नीचे दब जाने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर पुलिस ने इस मामले में समुचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button