अपराधअमरपुरबांका

BANKA : यात्री शेड से अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव बरामद, जांच के लिए पहुंची पुलिस

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक यात्री शेड से मंगलवार को एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया गया। मृत महिला की पहचान नहीं हो पायी है। मामले की जांच के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया है।

घटना जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरगामा की है जहां के यात्री शेड में मंगलवार को एक अज्ञात महिला की लाश देखी गयी। ग्रामीणों ने यात्री शेड में लाश देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

इस बीच क्षेत्र में हो रही चर्चा के मुताबिक मृत महिला उम्र दराज थी। उनकी पहचान किसी को नहीं मालूम। बेहद गरीब तबके की उक्त महिला किस प्रकार वहां पहुंची, पुलिस इसकी भी तहकीकात कर रही है। हालांकि चर्चा के मुताबिक महिला इधर उधर से मांग कर अपना जीवन यापन कर रही थी। बहरहाल इस घटना ने गांव के लोगों को भी मर्माहत कर दिया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button