अपराधबांकाबेलहर

BANKA : युवक की रहस्यमय मौत, घर में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले में एक युवक की रहस्यमय स्थितियों में मौत हो गई। फांसी के फंदे से लटकती हुई उसकी लाश उसी के घर से बरामद हुई। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। लेकिन मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसकी हत्या की गई।

इस बीच चर्चा है कि युवक ने घरेलू विवाद की वजह से गले में फंदा डालकर अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना क्षेत्र के खड़ौधा गांव की है।

खड़ौधा गांव निवासी संजय यादव की लाश रविवार की दोपहर उसके अपने ही घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। घर में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण भी जुट गए जब यह हादसा हुआ तब मृतक की पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके बरियारपुर में थी।

फांसी के फंदे से लटकती हुई युवक की लाश नीचे उतारने के बाद उसे इलाज के लिए संग्रामपुर भी ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घरेलू विवाद में युवक के आत्महत्या कर लिए जाने की बात सामने आ रही है, तो दूसरी ओर मृतक की पत्नी ने इसे हत्या का मामला बताया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button