अपराधचांदनबांका

BANKA : लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले में लिफ्ट देने के बहाने एक युवक द्वारा अपनी ही एक परिचित महिला के साथ जबरन दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमुलतला रोड में एक सुनसान जंगली इलाके की बताई गई है।

बताया गया कि महिला बैंक से पैसा निकासी करने सिमुलतला गई थी। वहां से घर वापसी के दौरान उसकी ही पहचान का एक युवक रास्ते में मिला, जिसने महिला को उसके घर छोड़ देने के बहाने अपनी बाइक पर बिठा लिया।

आरोप है कि युवक महिला को घर पहुंचाने की बजाय रास्ते में एक सुनसान जंगल की तरफ ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती मुंह काला किया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक महिला को फिर अपनी बाइक पर बिठाकर घर पहुंचाने की बात कह कर चला।

लेकिन किसी बात की आशंका होने पर युवक रास्ते में ही महिला को बाइक से नीचे गिरा कर चलता बना। बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों ने महिला को चांदन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी चांदन अस्पताल पहुंची और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इधर एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के अनुसार मामले की पड़ताल की जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button