अन्यधोरैयाबांका

BANKA : सर्प दंश से युवती की मौत, मैट्रिक की थी छात्रा, सदमे में डूबा परिवार

Get Latest Update on Whatsapp

धोरैया (बांका लाइव ब्यूरो) : बारिश का मौसम शुरू होते ही सर्पदंश का खतरा जिले में काफी बढ़ जाता है। यों तो बांका जिले की भौगोलिक स्थिति की वजह से यहां सांप बिच्छू का प्रकोप कभी कम नहीं होता। लेकिन बारिश के मौसम में इनके खतरे बढ़ जाते हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग सर्प और बिच्छू दंश का शिकार होकर अपनी जान गंवाते हैं।

बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत धनकुंड गांव के उमेश यादव का परिवार सदमे में है। घर में कोहराम मचा है। उमेश यादव की पुत्री लक्ष्मी देवी की मौत गत रात सर्पदंश से हो गई। बताते हैं कि लक्ष्मी मैट्रिक की छात्रा थी और आने वाले समय में परीक्षा देने वाली थी जिसकी वह मनोयोग से तैयारी कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी कुमारी गत रात अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी विषधर सांप ने उसे डंस लिया। जल्द ही उसकी उसकी स्थिति बिगड़ गई। झाड़-फूंक और इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। लक्ष्मी उमेश यादव की चार संतानों में से दूसरे नंबर पर थी। एक बड़ी बहन है जबकि दो छोटा भाई। इस हादसे के बाद घर के लोग सदमे में हैं। परिवार के साथ साथ समाज में भी इस अनहोनी के बाद शोक व्याप्त है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button