अपराधबांका

BANKA, BIHAR : डायन होने का आरोप लगा महिला को सीने में मारी गोली, महिला की स्थिति गंभीर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : डायन होने का आरोप लगाकर एक महिला को सीने में गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर है। जख्मी हालत में महिला को बांका सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। घटना बांका सदर थाना क्षेत्र की है।

बांका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांका- बेलहर रोड में पोखरिया के समीप शासन गांव की यह घटना है जहां इसी गांव के रामलाल नामक व्यक्ति की पत्नी रमली देवी को एक व्यक्ति ने डायन होने का आरोप लगाते हुए गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ी।

इस घटना को लेकर दो परिवारों में भारी तनाव उत्पन्न हो गया। हालांकि महिला की गंभीर हालत की वजह से पीड़ित पक्ष ने इस विवाद में उलझने की बजाय उसे लेकर बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। बांका सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जख्मी महिला की प्रारंभिक चिकित्सा की। लेकिन गोली लगने की वजह से इसे बेहद गंभीर मामला मानते हुए डॉक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक भागलपुर में घायल महिला रमली देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष आदिवासी समुदाय के हैं। इस समाज में आज भी जादू टोना और डायन जोगन का अंधविश्वास जारी है। इसी अंधविश्वास से प्रभावित होकर एक पक्ष को महिला के डायन होने की बात मन में बैठ गई थी। इस बात को लेकर कई बार पहले भी दोनों परिवारों में लड़ाई झगड़े हुए। आखिरकार यह कांड हुआ।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button