बांकाराजनीति

BANKA : CAA तथा प्रस्तावित NRC के खिलाफ बंद का व्यापक असर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका में सी CAA तथा प्रस्तावित NRC के खिलाफ आरजेडी सहित सहयोगी दलों के बंद का व्यापक असर है। बंद के कारण आज सुबह से ही यहां की सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाजारों में ज्यादातर दुकानें बंद हैं। जिले भर के स्कूलों में पहले से ही छुट्टी घोषित है। सरकारी दफ्तरों में भी आज उपस्थिति प्रभावित हुई है।

बंद को देखते हुए प्रशासन की ओर से बांका सहित जिलेभर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद बंद समर्थक सड़कों पर घूम घूम कर प्रदर्शन करते हुए सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट एवं प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कई जगह सड़क जाम भी किया गया है। जाम की वजह से यातायात ठप पड़ गया है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक जिले में बंद शांतिपूर्ण है।

बांका शहर में आज बंद के आह्वान के बावजूद सुबह कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन बंद समर्थकों ने जुलूस निकालकर शहर में प्रदर्शन किया जिन्हें देखते हुए व्यापारियों ने स्वयं अपनी अपनी दुकानें बंद कर लीं। बंद के कारण यातायात ठप पड़ जाने से सड़कों पर वाहनों का परिचालन नहीं के बराबर हो रहा है। दवा दुकानों, स्वास्थ्य एवं अन्य आकस्मिक सेवाओं को बंद से पृथक रखा गया है।

इस बीच आज सुबह से ही बंद समर्थक आरजेडी, कांग्रेस एवं अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ता अलग-अलग ग्रुपों में बंटकर यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बांका शहर के गांधी चौक पर जाम लगा दिया है। बांस बल्ली से गांधी चौक पर जाम लगाए जाने के बाद उन्होंने वहीं बैठकर धरना प्रारंभ कर दिया तथा जमकर नारेबाजी की।

बंद को देखते हुए जिले भर में चाक-चौबंद सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। जिला मुख्यालय शहर के हर चौक चौराहे पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर कड़ा पहरा लगा दिया गया है। जिले में बंद का आयोजन अब तक शांतिपूर्ण है। लेकिन बंद से जनजीवन प्रभावित हुआ है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button