खेल-कूदबांका

BANKA SPORTS : बांका अंडर-16 एवं अंडर-19 क्रिकेट के लिए 2 लड़कियों समेत 55 खिलाड़ियों का चयन

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव न्यूज़ : बांका जिला अंडर-16 एवं अंडर-19 क्रिकेट के लिए 2 लड़कियों समेत 55 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस चयन की प्रक्रिया बांका जिला क्रिकेट संघ की ओर से दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बाराहाट के मैदान में पूरी की गई। बिहार क्रिकेट संघ में सत्र 2021- 22 के लिए मांगी गई विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों की सूची के आलोक में जिला क्रिकेट संघ ने यह आयोजन किया।

खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बाराहाट के मैदान में गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई। सर्वप्रथम सभी आए हुए खिलाड़ियों का निबंधन किया गया। तत्पश्चात प्रथम सत्र में अंडर-16 एवं द्वितीय सत्र में अंडर-19 के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

संघ की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए कुल 24 एवं अंडर-19 टीम के लिए कुल 29 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जबकि लड़कियों के वर्ग में 2 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनकर्ता के रूप में विश्वजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, पुनीत कुमार सिंह, दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के सचिव सुरेश प्रसाद यादव, अध्यक्ष संजय सिंह, लोहा सिंह, समीर कुमार सिंह, महेंद्र सिंह एवं उदयकांत यादव के अलावा संघ के सचिव विष्णु कुमार चक्रवर्ती एवं संयुक्त सचिव चंदन कुमार चौधरी, अशोक मोदी आदि खेल प्रेमी इस मौके पर मौजूद थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button