अपराधबांका

BIG BREAKING : जितारपुर से मिले शव की हुई पहचान, सॉफ्टवेयर इंजीनियर व शिवन दा का पोता था युवक

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव न्यूज : बांका सदर थाना क्षेत्र के जितारपुर गांव के समीप मंगलवाार को पेड़ से लटकी हुई जिस युवक की लाश मिली, उसकी पहचान कर ली गई है। युवक का नाम सनी झा बताया गया है। बताया गया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। करीब 3 माह पूर्व लॉकडाउन के दौरान कोलकाता से वह अपने घर बांका आया था। मृतक बांका जिले के जाने-माने खेल प्रेमी एवं विभिन्न खेल संघों के वरिष्ठ पदाधिकारी शिव नारायण झा का पोता था।

ज्ञात हो कि युवक की लाश मंगलवार की दोपहर जितारपुर गांव के समीप झाड़ियों से आगे एक पेड़ से लटकी मिली थी। युवक के गले में फंदा लगा था और फंदा पेड़ से लटका था। अभी यह कहा नहीं जा सकता कि यह मामला हत्या का है अथवा आत्महत्या का। अगर यह घटना आत्महत्या की भी हो तो इसे आत्महत्या का रंग लेने की कोशिश की गई है। बहरहाल पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस जांच के बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट हो सकता है।

मंगलवार की दोपहर जब युवक की लाश मिली तो शव की पहचान नहीं की जा सकी थी। युवक के शर्ट की जेब में मोबाइल था, लेकिन पूरी तरह डिस्चार्ज था। बाद में पुलिस ने मोबाइल को चार्ज करने के बाद ऑन किया और कई नंबरों पर कॉल कर उसके बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस के मुताबिक सनी झा आनंद कृष्ण झा का पुत्र और शिव नारायण झा का पोता था।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक सनी करीब 3 माह पूर्व कोलकाता से अपने घर लौटा था। कोलकाता में वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। परसों शाम में वह घर से निकला था यह कहकर कि वह एक दोस्त के यहां जा रहा है। लेकिन ना तो वह रात में लौटा और ना ही सोमवार को ही वह घर आया। 

घर वालों ने उसे कॉल करने की कोशिश की तो सनी का मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया। और अंततः मंगलवार को उसकी लाश बरामद की गई। सनी के पिता का घर बांका शहर के अलीगंज में भी है। जबकि उसका पैतृक गांव बांका सदर प्रखंड के ही अंतर्गत चांदन नदी के उस पार भगवानपुर गांव में है। इस घटना को लेकर बांका में सनसनी व्याप्त है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button