बांकास्वास्थ्य

BIG BREAKING : बांका में कोरोना विस्फोट, एक ही दिन में 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका में आज कोरोना विस्फोट का दिन रहा। बुधवार को बांका जिले में एक ही दिन में 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके बाद बांका जिले के स्वास्थ्य महकमे के साथ-साथ आम लोगों में भी हड़कंप मच गया है।

बुधवार को सबेरे बांका जिले में 11 नए कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने की थी। यह संख्या देर रात तक बढ़कर 26 हो गई। बुधवार की देर रात स्वास्थ्य विभाग ने बांका जिले में 15 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की। इसके साथ ही बांका जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।

बांका जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के यहां आगमन से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कल तक जहां इस जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 40 थी वहीं आज सिर्फ एक दिन में एकबारगी 26 नए पॉजिटिव केस सामने आने के बाद यह संख्या बढ़कर 66 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 20 मई की देर रात बांका जिले में जिन 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की गई उनमें फुल्लीडुमर प्रखंड से 3, बाराहाट से एक, कटोरिया से 5, बौंसी से दो, बेलहर से एक तथा शंभूगंज से 3 मामले शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये सभी प्रवासी श्रमिक हैं जो जिले के विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रह रहे हैं। देश के महाराष्ट्र, गुजरात, कोलकाता एवं तेलंगाना से इनकी ट्रैवल हिस्ट्री रही है। इससे पहले आज सबेरे भी बांका जिले में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों के मिलने की पुष्टि हुई थी। इनमें कटोरिया से दो, बेलहर से एक एवं धोरैया से 8 मामले शामिल हैं। इस तरह कटोरिया से आज कुल 7 नए मामले सामने आए हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button