बांकास्वास्थ्य

BIG BREAKING : बांका में कोरोना संक्रमण की स्थिति विस्फोटक, 37 नए केस के साथ 384 पर पहुंचा आंकड़ा

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो :  बांका में कोरोना संक्रमण की स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। बढ़ती दर से संक्रमण के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 3 दिनों के दौरान हुए संक्रमण की स्थिति पर नजर डालें तो 37 नए मामलों के साथ बांका जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 384 हो चुकी है।

शुक्रवार को बांका में कोरोना के 11 नए पॉजिटिव केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के पटना मुख्यालय से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक शुक्रवार को बांका में सिर्फ एक नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि की गई है। जबकि बांका जिले में स्वास्थ विभाग के सूत्रों के मुताबिक भी 10 नए केस सामने आए हैं।

स्वास्थ विभाग के एक विश्वस्त सूत्र ने जानकारी दी कि बांका में जो शुक्रवार को 10 नए केस मिले हैं उनमें से 5 बांका शहरी क्षेत्र के हैं। जबकि तीन मामले बौंसी के हैं। कटोरिया और बेलहर में भी एक एक कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि शुक्रवार को हुई है।

इससे पहले गुरुवार को स्वास्थ विभाग के पटना मुख्यालय से जारी अपडेट में बांका जिले में 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की गई थी। वहीं एक दिन पूर्व बुधवार को भी बांका जिले के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की गई थी।

बुधवार को बांका में जिन 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि की गई, उनमें से 4 सिर्फ बांका शहरी क्षेत्र के थे। इनके अलावा शंभूगंज प्रखंड के वारसाबाद गांव से 3 केस मिले थे। जबकि अमरपुर के भलुआर, बाराहाट के खड़हरा एवं बौंसी के तेतरिया गांव से भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। बुधवार को बांका की सूची में एक मामला गया जिले का दिखाया गया था।

इस बीच बुधवार की शाम बांका जिले के लकड़ीकोला स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक महिला कोरोना संक्रमित की मौत भी हो गई। स्वास्थ विभाग के सूत्रों के मुताबिक बांका जिले में ट्रेस किए गए कोरोना पॉजिटिव मामलों में से तकरीबन पौने तीन सौ संक्रमित स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। जबकि करीब सौ के आसपास संक्रमित अभी एक्टिव केस के रूप में आइसोलेशन वार्ड में आयुष चिकित्सकों के भरोसे भर्ती हैं।


Related Articles

One Comment

  1. आने वाले महीना बांका के लिए चुनैती पूर्ण होगा में सभी बांका वासियों से अनुरोध करता हूँ की गैर जिम्मेदारी से काम न करें सभी को शुभकामनायें
    बांका लाइव को भी धन्यवाद सभी सुचना देने के लिए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button