दुर्घटनाबांकाबिहारराष्ट्रीय

BIG NEWS : बांका के रहने वाले थे ओडिशा विमान हादसे में मृत पायलट कैप्टन संजीव

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव डेस्क : आज का दिन बांका जिले के लिए एक दुखद खबर देकर गुजरा। ओडिशा में सोमवार को हुए विमान हादसे में जिस पायलट कैप्टन संजीव कुमार झा की मौत हो गयी, वह बांका जिले के थे। हादसे में उनकी मौत की खबर के बाद उनके पैतृक गांव सहित पूरे जिले में शोक व्याप्त है।

सोमवार को ओडिशा के ढेंकानाल जिला अंतर्गत कंकड़हद थाना क्षेत्र के वीरसाल एयर स्ट्रीप पर एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इसे एक प्रशिक्षण सत्र में कैप्टन संजीव कुमार झा उड़ा रहे थे। जबकि इस पर तमिलनाडु की ट्रेनी पायलट अनीश फातिमा भी सवार थीं। एयरक्राफ्ट ने ज्यों ही रनवे से उड़ान भरी, यह क्रैश हो गया।

इस एयरक्राफ्ट क्रैश में पायलट कैप्टन संजीव कुमार झा एवं ट्रेनी पायलट अनीश फातिमा दोनों की मौत हो गई। क्रैश में जिस पायलट कैप्टन संजीव कुमार झा की मौत हुई, वह बांका जिला अंतर्गत बेलहर प्रखंड के राजपुर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता सदानंद झा काफी दिनों से गांव में ही थे। कैप्टन संजीव की माता का निधन पूर्व में हो चुका है। हादसे में अपने पुत्र की मौत की खबर सुनकर पिता सदानंद झा आज ही धनबाद के लिए रवाना हुए, जहां उनके अन्य परिजन निवास करते हैं।

इस हादसे के बाद राजपुर काली मंडप के समीप स्थित उनके पुश्तैनी घर में सन्नाटा पसरा है। पूरे गांव में शोक का ज्वार है। कैप्टन संजीव के पारिवारिक सूत्रों से पता चला कि उनके पिता यहां से धनबाद और धनबाद से अपने बंधुओं के साथ जमशेदपुर जाएंगे। कैप्टन संजीव का शव जमशेदपुर लाया जा रहा है जहां उनकी पत्नी रहती हैं। कैप्टन संजीव की पत्नी जमशेदपुर में वकालत करती हैं।

कैप्टन संजीव कुमार झा को दो पुत्र हैं। इनमें से एक जर्मनी में पढ़ाई करता है जबकि दूसरा भारत में ही रहकर अध्ययन कर रहा है। कैप्टन संजीव के पिता सदानंद झा का झारखंड के धनबाद में कारोबार रहा है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह अपने गांव राजपुर में ही रह रहे थे। उनके भाई बंद अब भी धनबाद में रहकर अपना कारोबार करते हैं। बहरहाल कैप्टन संजीव कुमार झा (गांव वालों के लिए मंटू) की विमान हादसे में हुई मौत के बाद उनके परिवार और गांव राजपुर सहित पूरे बांका जिले में शोक व्याप्त है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button