बांकाराजनीति

Bihar Panchayat Chunav Result : बांका में बाराहाट के ज्यादातर पंचायतों के परिणाम घोषित, ये बने मुखिया

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बिहार के बांका जिला अंतर्गत बाराहाट प्रखंड में पंचायत चुनावों के परिणामों को लेकर शनिवार को दिनभर गहमागहमी रही। लोग उत्सुकतावश अपने-अपने पंचायतों के रिजल्ट जानने के लिए एक दूसरे से पूछताछ करते रहे। जिला मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र पर भी दिनभर भारी चहल-पहल और गहमागहमी कायम रही। बाराहाट प्रखंड में 15 पंचायत हैं। इनमें से ज्यादातर पंचायतों के प्रमुख पदों के परिणाम अपराहन तक अस्पष्ट हो चुके है हैं।

यद्यपि बाराहाट प्रखंड के सभी पंचायतों के प्रमुख पदों के परिणाम आधिकारिक तौर पर अभी घोषित नहीं किए जा सके हैं। लेकिन जिन पंचायतों के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है वहां के वोटों की गिनती के बाद मिले रुझानों के मुताबिक विजेता प्रत्याशियों के नाम लगभग सामने आ चुके हैं। ज्यादातर पंचायतों की जनता ने इस बार अपने मुखिया बदल दिए हैं। गिनती भर के मुखिया ही इस बार दोबारा अपनी कुर्सी बचा पाने में कामयाब रहे हैं।

मिली सूचना के मुताबिक बाराहाट प्रखंड के प्रतिष्ठित खड़हरा पंचायत के मुखिया इस बार बदल गए हैं। मनीष कुमार उर्फ मोनू झा खड़हरा पंचायत के नए मुखिया चुने गए हैं। जबकि गुरुद्वार पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार मंडल उर्फ टुनटुन मंडल चुने गए हैं। उधर बभनगामा पंचायत के निवर्तमान मुखिया दिगंबर मंडल ने इस चुनाव में अपना पद बचा लेने में कामयाबी हासिल की है। वह तीसरी बार लगातार मुखिया पद के लिए चुनाव जीत गए हैं।

इसी प्रखंड के खड़ियारा पंचायत के मुखिया पद के लिए जमीला खातून ने बाजी मारी है। जबकि बाराहाट प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में पड़ने वाले सोनडीहा दक्षिणी पंचायत के लिए निजाम दुर्रानी तथा सोनडीहा उत्तरी पंचायत के लिए नेहा देवी ने मुखिया पद पर अपनी जीत दर्ज की है। नेहा देवी निवर्तमान मुखिया मीरा देवी की पुत्रवधू हैं। औरिया पंचायत से सुश्री रिंकी ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है।

उधर लोढ़िया खुर्द पंचायत से माधुरी कुमारी, महुआ पंचायत से गीता देवी, पंजवारा पंचायत से भोला पासवान एवं पथरा पंचायत से मदन मंडल ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। भुरना पंचायत से निवर्तमान मुखिया रजनी सिंह ने एक बार फिर से अपनी जीत दर्ज करते हुए अपनी कुर्सी बचा ली है। मिर्जापुर पंचायत के मुखिया पद के लिए भी मतगणना पूरी हो जाने की रिपोर्ट है। बताया गया है कि यहां मनोज सिंह आगे चल रहे थे। जबकि सबलपुर पंचायत से निखिल बहादुर सिंह ने मुखिया पद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोजीव अंसारी को भारी मतों के अंतर से पराजित किया।

(सूत्रों से मिली सूचनाओं पर आधारित रिपोर्ट)


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button