दुर्घटनाबांका

BREAKING : बारिश के दौरान मकान गिरा, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

Get Latest Update on Whatsapp

कटोरिया (रितेश सिंह) : बीते एक पखवाड़े से हर दिन हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इस बारिश से जहां किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, वहीं कई जगहों पर मिट्टी के घरों के गिरने की भी घटना घट रही है। 

रविवार रात्रि क्षेत्र में हुई भारी बारिश की वजह से सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत हबड़ीडीह गांव में एक मिट्टी के घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में गिरे हुए घर की मिट्टी के मलबे के नीचे दबकर घर में सोए एक 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। 

घटना रात के दस बजे की बताई जा रही है। मृतक गांव का परमेश्वर यादव बताया गया है। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार उक्त वृद्ध घर के कमरे में चौकी पर सोया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी कविया देवी बगल खाट पर सोई हुई थी। 

बारिश के दौरान घर के कमरे की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। माटी का एक बड़ा मलबा वृद्ध के पेट पर गिर गया और चौकी को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। मलबे के गिरने की आवाज सुनकर वृद्ध की पत्नी ने हो-हल्ला किया। हल्ला सुनकर परिजन सहित आसपास के लोग दौड़कर आये और मलबे के नीचे से वृद्ध को निकाला गया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। 

इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि इस घटना में बगल खाट पर सोई पत्नी को चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध दंपति अपने बेटों से अलग रहते थे। वृद्ध खेती-बारी कर अपना व पत्नी का भरण पोषण करता था। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने मृतक की पत्नी से जहां उसका सहारा छीन लिया, वहीं सिर छुपाने के लिए उसके पास आशियाना भी नहीं बचा। 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button