अमरपुरदुर्घटनाबांका

BREAKING : अभी-अभी पेड़ से गिरकर आम तोड़ रहे एक और शख्स की मौत, मचा कोहराम

Get Latest Update on Whatsapp

बांका (ब्यूरो रिपोर्ट) : बांका जिले को क्या किसी की नजर लग गई है! यहां आकस्मिक मौतों की झड़ी लग गई है। लगातार हो रही आकस्मिक मौतों से लोग दहलने लगे हैं। बांका जिले में अभी-अभी हुए एक और हादसे ने एक शख्स की जान लेकर आकस्मिक मौतों की आधी दर्जन की संख्या को पार कर लिया है। ताजा घटना बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे और इस से हुई मौत के बाद परिजनों के साथ साथ गांव में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के खरदौरी गांव में मंगलवार को सवेरे आम तोड़ रहे एक शख्स की पेड़ से गिर जाने से मौत हो गई। बताया गया कि शख्स का नाम पंकज यादव था और वह इसी गांव का रहने वाला था। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है जो पेशे से मजदूर था और इन दिनों आम तोड़ने के धंधे में लगा था। आम तोड़ने से होने वाली आमदनी से ही उसके घर परिवार का भरण पोषण होता था।

बताया गया कि आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फौरन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसका एक्सरे कराने की सलाह दी। जख्मी को एक्स-रे के लिए ले जाया गया, जहां से निकलने के बाद फौरन उसकी मौत हो गई। इस हादसे ने न सिर्फ पंकज के परिवार वालों को हिला कर रख दिया है, बल्कि उसके गांव समाज के लोग भी सदमे में हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button