अपराधबांका

BREAKING : डैम में कूदकर युवक ने दे दी जान, फ्रस्ट्रेशन का था शिकार

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : फ्रस्ट्रेशन किसी भी शख्स से क्या-क्या न करा जाता है। कई बार जान भी ले जाता है फ्रस्ट्रेशन। इन्हीं बातों की नजीर रविवार को एक युवक की खुदकुशी से उभर कर सामने आई। बांका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरकट्टा डैम में कूदकर एक युवक ने जान दे दी। युवक समीप के ओल्हानी गांव का रहने वाला था। ओल्हानी गांव फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में है।

जानकारी के अनुसार फुल्लीडुमर प्रखंड के दक्षिणी कोझी पंचायत अंतर्गत ओल्हानी गांव निवासी 22 वर्षीय युवक भवेश यादव ने रविवार को सबेरे फ्रस्ट्रेशन में आकर पास के सरकट्टा डैम में छलांग लगा दी। डैम की अथाह जल राशि में वह समा गया। उसकी जान चली गई। डैम में छलांग लगाने से पूर्व वह अपनी मोबाइल वहीं किनारे छोड़ गया।

घरवालों ने उसकी खोज की तो कुछ पता नहीं चला। हालांकि किसी ने बताया कि सुबह वह डैम की ओर गया था तो घर वालों के साथ गांव के भी लोग उसे खोजने डैम की ओर गए। किनारे उसकी मोबाइल देखकर सबकी समझ में सारा माजरा आ गया। काफी देर तक डैम में उसकी लाश खोजी गई। अंततः उसकी लाश मिली, लेकिन तब तक वह मर चुका था।

बताया गया कि युवक पहले से सनकी दिमाग का था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसे 3 माह की एक बच्ची भी है। पत्नी इन दिनों मायके में है। युवक का ससुराल कधार गांव में है। एक दिन पूर्व ही वह ससुराल से लौटा था। ससुराल से लौटने के बाद से वह काफी खिन्न था और अंततः रविवार को डैम में कूदकर उसने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इस बात की पुष्टि दक्षिणी कोझी पंचायत के मुखिया अजय कुमार यादव ने भी की है। उन्होंने बताया कि युवक प्रसाद यादव का पुत्र था। लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button