अपराधबांका

BREAKING : बांका में बम बनाने के दौरान हुआ विस्फोट, एक की मौत, एक गंभीर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका में बम बनाने के दौरान विस्फोट हो जाने से मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि घायल व्यक्ति का हाथ उड़ गया है। हालांकि इस बारे में पूरा विवरण अब तक नहीं मिल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल बांका सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गलगला गांव के समीप ढोढ़िया पहाड़ के आसपास हुई है। घटना किस वक्त हुई, इस बात को लेकर भी अब तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रथम दृष्टया जो बात सामने आई है उसके मुताबिक घटना रात की बताई जा रही है।

इस मामले में पूरी जानकारी पुलिस तहकीकात के बाद ही मिलने की उम्मीद है। लेकिन प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक कुछ युवक गलगला के समीप ढोढ़िया पहाड़ के आसपास बम बना रहे थे। इस दौरान हुई किसी असावधानी की वजह से बम विस्फोट कर गया। वे बम क्यों बना रहे थे, इसके पीछे की वजह को लेकर भी अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

बताया गया कि बम विस्फोट में मंटू यादव नामक एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश यादव नामक युवक इस घटना में बुरी तरह घायल हो गया। विस्फोट में उसके हाथ बुरी तरह जख्मी हो जाने की बात बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक मंटू यादव गोड़ा का रहने वाला है। जबकि जख्मी मुकेश यादव फुल्लीडुमर प्रखंड के हथियापाथर गांव का निवासी बताया जा रहा है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button