दुर्घटनाबांकाशंभुगंज

BREAKING : बाइक दुर्घटना में वरिष्ठ आशा कार्यकर्ता की मौत, शोक की लहर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव मीडिया : गुरुवार की सुबह बांका जिले के लिए एक बुरी खबर के साथ हुई। बाइक दुर्घटना में जिले की एक वरिष्ठ आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई। घटना बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज प्रखंड से जुड़ी है।

जानकारी के अनुसार बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव की रहने वाली वरिष्ठ आशा कार्यकर्ता रेखा कुमारी झा की एक बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि यह घटना सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास हुई।

मृतक आशा कार्यकर्ता रेखा कुमारी झा झखरा गांव निवासी वरुण झा की पत्नी थीं। अपने पुत्र के साथ गुरुवार को सबेरे वह बाइक से ड्यूटी करने जा रही थीं। मुख्य मार्ग पर चलते हुए रास्ते में किसी तरह उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से गिर गईं।

बाइक से गिरकर आशा कार्यकर्ता रेखा कुमारी झा बुरी तरह घायल हो गईं। इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में शंभूगंज अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग में खासकर आशा कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर है। मृत आशा कार्यकर्ता के परिवार एवं गांव में भी लोग इस हादसे को लेकर शोक संतप्त हैं।

दुर्घटना में मृत आशा कार्यकर्ता रेखा कुमारी झा


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button