बांकाराजनीति

BREAKING : लगातार तीसरी बार बांका जिला जदयू अध्यक्ष बने ओम प्रकाश

Get Latest Update on Whatsapp

बांका जिले से चुने जाने वाले 5 राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए 10 ने किया नामांकन

बांका लाइव डेस्क : बांका जिला जदयू अध्यक्ष पद का चुनाव आज यहां शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस चुनाव में ओम प्रकाश मंडल लगातार तीसरी बार जदयू के जिलाध्यक्ष चुने गए। ओम प्रकाश का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिला मुख्यालय के जगतपुर रोड स्थित आर्य विवाह भवन हॉल में संपन्न हुई।

पहले से निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक आज सवेरे 9:30 बजे से जदयू के जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होनी थी। चुनाव की तिथि 13 सितंबर निर्धारित की गई थी। आज नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद निवर्तमान जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल ने अपनी नामजद की का पर्चा भरा। निर्धारित समय तक किसी और ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया।

राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए हुए नामांकन के बाद प्रदेश ने चुनाव टाली, अब प्रदेश कार्यालय से ही होगा मनोनयन

बांका जिला जदयू के मीडिया प्रभारी पंकज दास ने बताया कि एकल नामांकन की स्थिति को देखते हुए प्रदेश से आए निर्वाचन पदाधिकारी अरुण राय ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल को सर्व सम्मत जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया। इस मौके पर प्रदेश से आए चुनाव पर्यवेक्षक ललित नारायण मंडल भी मौजूद थे। दोनों ने अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र भी नवनिर्वाचित जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल को सौंपा।

ओम प्रकाश मंडल लगातार तीसरी बार बांका जिला जदयू के अध्यक्ष बने हैं। जदयू जिलाध्यक्ष का निर्वाचन के बाद 3 वर्षों का कार्यकाल होता है। इस तरह विगत 6 वर्षों से ओम प्रकाश बांका जिले में जदयू संगठन की कमान संभाले हुए हैं। इस दौरान उनके कुशल नेतृत्व में भरोसा जताते हुए आज उनके मुकाबले जिला अध्यक्ष पद के लिए किसी और प्रत्याशी ने अपनी नामजद की का पर्चा नहीं भरा।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ओम प्रकाश मंडल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के विश्वास और निर्णय पर भरोसा जताते हुए सबको साथ लेकर संगठन का पहिया आगे बढ़ाते रहने का संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को संचालित करते हुए कार्यकर्ताओं को जोड़कर उन्होंने रखने का प्रयास किया है। आगे भी वे अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते रहेंगे। उन्हें कार्यकर्ताओं से सहयोग की उम्मीद है।

जिला जदयू अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज हुई बैठक की खास बात रही कि इस अवसर पर जिले के कोई भी जदयू विधायक या सांसद मौजूद नहीं रहे। ज्ञात हो कि बांका में जदयू के ही सांसद हैं। जबकि जिले के अमरपुर और धोरैया में जदयू के विधायक हैं। बांका से जुड़े जदयू के दो एमएलसी भी हैं। लेकिन किन्हीं की मौजूदगी आज पार्टी संगठन के इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए हुई बैठक में नहीं रही। बैठक में बांका जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सहित रितेश चौधरी, सुजाता वैद्य, श्वेता दास आदि प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button