अपराधकटोरियाबांका

BREAKING : शवों की हुई पहचान, चौकीदार के भाई और भाभी निकले दोनों मृतक

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव न्यूज़ : जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आरपत्थर के समीप तेलियामारण जंगल से बरामद बुजुर्ग महिला और पुरुष की लाशों की पहचान कर ली गई है। दोनों मृतक कटोरिया थाना में पदस्थापित एक चौकीदार के भाई और भाभी निकले। इस बीच दोनों की मौत कैसे हुई, इस बारे में पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।

सोमवार की सुबह कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आरपत्थर इलाके में स्थित तेलियामारण जंगल से दो लाशें बरामद हुईं। इनमें एक लाश महिला की थी जबकि दूसरी लाश पुरुष की। दोनों की उम्र 50- 55 के आसपास थी। प्रथम दृष्टया दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी और ना ही उनकी मौत के कारणों का पता चल पाया है।

पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कटोरिया थाना में पदस्थापित चौकीदार राजेंद्र यादव के भाई शालिग्राम यादव (उम्र 55 वर्ष) एवं भाभी गुंजनी देवी (उम्र 50 वर्ष) के रूप में की गई है। वे कटोरिया थाना क्षेत्र के ही सुपाहा गांव के रहने वाले थे।

आरंभिक पड़ताल में पुलिस को जो जानकारी हासिल हुई है, उसके मुताबिक दोनों शनिवार की दोपहर घर से निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। घरवालों के मुताबिक उनकी खोजबीन की काफी कोशिश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। अंततः सोमवार को सबेरे आरपत्थर के समीप तेलियामारण जंगल में उनकी लाशें देखी गईं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इन मौतों के कारणों को लेकर पुलिस अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button