झारखंडबांका

झारखंड के राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए दैनिक हिंदुस्तान के बांका ब्यूरो चीफ जितेंद्र कुमार झा

Get Latest Update on Whatsapp
बांका लाइव ब्यूरो : पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए पत्रकार जितेंद्र कुमार झा। पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार झा को झारखंड के राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया।

17 मार्च को रांची राजभवन के ऑडरे हाउस में आयोजित सम्मान एंड सलाम अवार्ड 2018 कार्यक्रम में बेहतर पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक सरोकारों को लेकर उत्कृष्ट योगदान के लिए दैनिक हिंदुस्तान के बांका ब्यूरो चीफ जितेंद्र कुमार झा को सम्मानित किया गया। झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के द्वारा यह सम्मान श्री झा को दिया गया।

इस मौके पर झारखंड के कई भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा पदाधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोग उपस्थित थे। सैनिक कल्याण निदेशालय के तत्वाधान में यह अवार्ड हर साल शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को दिया जाता है। इस मौके पर 46 शहीद सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले जितेंद्र झा इकलौते पत्रकार थे। सम्मानित किए जाने के बाद अनेक पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button