अपराधबांका

प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दो अलग-अलग हादसे में 3 बच्चे घायल, दो गंभीर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : सरस्वती प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान बांका जिले में हुए दो अलग-अलग हादसों में तीन बच्चे घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों में एक बच्ची शामिल है। एक घटना बांका शहर के सदर अस्पताल के पास हुई जबकि दूसरी घटना जिले के पंजवारा बाजार के समीप की है।

जानकारी के अनुसार पंजवारा धोरैया रोड में पंजवारा बाजार से सटे महादलित टोले के बच्चे सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए पंजवारा के समीप चीर नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धोरैया से पंजवारा की ओर आ रही एक स्कार्पियो ने उन्हें धक्का मार दिया। स्कॉर्पियो के धक्के में 2 बच्चे घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है।

दोनों घायलों को पंजवारा अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी प्रारंभिक चिकित्सा की गयी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। लेकिन उसे भागलपुर ले जाने के लिए अस्पताल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करा सका। काफी देर बाद बाराहाट अस्पताल से एंबुलेंस लाए जाने के बाद बच्चे को भागलपुर भेजा गया। 

एक अन्य हादसा बांका शहर के सदर अस्पताल के पास बुधवार की शाम हुई जब जगतपुर मोहल्ले के बच्चे तालाब से मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए ठेला पर ले जाई गई थी। प्रतिमा विसर्जन के बाद इसी ठेले पर सवार होकर करीब दर्जन भर बच्चे वापस घर लौट रहे थे। लेकिन सदर अस्पताल के समीप ठेला उलट गया और सभी बच्चे गिर गए। ठेला पलटने से इस पर सवार दुर्गा कुमारी नामक एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज बांका सदर अस्पताल में किया गया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button