दुर्घटनाबांका

बांका- ढाकामोड़ मार्ग में भीषण दुर्घटना, सात घायल, तीन की हालत गंभीर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका- ढाकामोड़ मार्ग में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यह दुर्घटना एक तेज रफ्तार ऑटो के सड़क से दूर खेत में फेंका जाने से हुई है। हादसे में ऑटो पर सवार 7 यात्री घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोग

जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा ढाकामोड़ से बांका की ओर आ रही थी। ऑटो पर 7 यात्री सवार थे। ऑटो जब ढाकामोड़ से चलकर बांका के रास्ते करीब 3 किलोमीटर आगे पहुंची तब तेलिया के पास हैंडल पर से चालक का संतुलन खो गया। ऑटो काफी तेज रफ्तार में थी। फलस्वरूप यह तेजी से फेंका कर खेत में जा गिरी।

यह घटना मंगलवार को अपराहन करीब 4:00 से 5:00 के बीच की बताई गई है। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को निकाला। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया गया। बताया गया कि उनमें से तीन घायलों को गंभीर स्थिति में पाते हुए उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों की स्थिति भी खतरे से बाहर बताई गई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button