गोड्डाजमुईदेवघरबांका

NEWS CAPSULES : 24 घंटे में बांका जिले तथा आसपास की तमाम महत्वपूर्ण सुर्खियों पर एक नज़र

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : आज के दौर में तमाम लोगों की जिंदगी काफी व्यस्त हो गई है। फिर भी खबरें लोगों की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी है। लेकिन समय के अभाव और व्यस्तता की वजह से जरूरी नहीं कि हर कोई हर एक खबर पर विस्तार से नजर डाल सके। ऐसे में बांका जिले तथा आसपास की पिछले 24 घंटे की महत्वपूर्ण खबरों की सुर्खियों पर आपके लिए BankaLive की एक नजर-

बांका जिले में आज से खुलेंगे स्कूल: कोरोना संकट के दौर में लॉकडाउन की वजह से बांका जिले के ढाई हजार प्रारंभिक, मध्य और उच्च विद्यालय बंद थे, जिनका ताला बुधवार से खुल रहा है। विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति का आदेश है। हालांकि छात्रा अभी स्कूल नहीं जाएंगे। पठन-पठन भी नहीं होगा।

28 जून से बदलेगा कोर्ट का समय : आगामी 28 जून से बांका के सभी न्यायालय डे हो जाएंगे। अभी मॉर्निंग कोर्ट चल रहे हैं। न्यायालय की ओर से बार एसोसिएशन को इस आशय की सूचना दी गई है।

जप्त होगी 24 लोगों की संपत्ति : शराब तस्करी से जुड़े बांका जिले के 24 लोगों की संपत्ति जप्त की जाएगी। डीएम एवं एसपी की समीक्षा के बाद इन 24 लोगों के नाम सामने आए हैं। इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

30 जून को होगा हूल दिवस का आयोजन : आदिवासी समाज की ओर से हर वर्ष हूल दिवस अर्थात क्रांति दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष आगामी 30 जून को हूल दिवस का आयोजन बौंसी प्रखंड के राजापोखर शिव पार्वती धाम में आयोजित होगा। यह जानकारी आयोजन समिति द्वारा दी गई है।

पूर्व सांसद ने देखी चांदन पुल की स्थिति : बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ 2 वर्षों से ध्वस्त पड़े चंदन पुल की स्थिति देखी। उन्होंने इसकी बदहाली पर अफसोस व्यक्त किया। कहा- राजनीतिक वितंडाबाजी के चलते इस पुल का पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा है जिससे यहां के लोग परेशान हैं।

छत से गिरकर जख्मी हुआ मजदूर : जिले के अमरपुर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप एक निजी मकान की पुरानी छत तोड़ने के क्रम में एक मजदूर नीचे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी मजदूर कौशलपुर गांव का राजा चौरसिया बताया गया है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाइक दुर्घटना में एक जख्मी : मंगलवार को अमरपुर- शाहकुंड मार्ग में बंगाली टोला के समीप दो बाइक आमने सामने टकरा गए जिसमें एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी बाइक चालक रामचंद्रपुर गांव निवासी भागीरथ राम बताया गया है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत : जमुई जिले के खैरा थाना अंतर्गत कगेश्वर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत युवक खैरा थाना क्षेत्र के ही नीमा नवादा गांव के कुराव टोला निवासी गौरव चौधरी बताया गया है।

युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास : देवघर सदर अस्पताल परिसर में एक युवक ने कांच का बोतल से गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक कई दिनों से आसपास भटक रहा था जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई गई है। जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुराचार का प्रयास, गिरफ्तार : झारखंड के गोड्डा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चपरासी मोहल्ले में एक व्यक्ति पर घर में घुसकर एक महिला के साथ दुराचार की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button