अन्यबांकाबौंसी

बांका विकास मंच की बौंसी इकाई के अध्यक्ष बने कुंदन साह, निर्मल, राहुल, लोकेश व रुपेश भी बने पदाधिकारी

Get Latest Update on Whatsapp

बौंसी (बांका लाइव ब्यूरो) : बांका जिले की समस्याओं के निराकरण एवं प्रगति की मांग को लेकर आवाज बुलंद करने वाले युवाओं के संगठन ‘बांका विकास मंच’ ने मंच की बौंसी इकाई का गठन कर दिया है। गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

मंच के अध्यक्ष उदयन कुमार सिंह द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कुंदन कुमार साह बांका विकास मंच की बौंसी इकाई के अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि उपाध्यक्ष एवं आईटी सेल प्रमुख की जिम्मेदारी निर्मल कुमार झा को दी गई है। लोकेश आनंद मंच की बौंसी शाखा के सचिव तथा राहुल कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि रूपेश कुमार सिंह को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।

इस संबंध में जारी पत्र में पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे मंच के क्रियाकलापों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों को आम लोगों तक भी पहुंचाने में सफलता हासिल करेंगे। 

बांका विकास मंच की बौंसी इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंच के संस्थापक संरक्षक रोहित कश्यप, अध्यक्ष उदयन कुमार सिंह, सचिव अंकित रंजन अंकू एवं मनोज झा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों पर उनके खरे उतरने की उम्मीद जताई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button