अन्यबांका

वरिष्ठ राजद नेता ओम प्रकाश गुप्ता की पत्नी के निधन पर जारी है शोक संवेदनाओं का सिलसिला

Get Latest Update on Whatsapp

बांका : वरिष्ठ राजद नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश गुप्ता की पत्नी के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। राजद नेता ओम प्रकाश गुप्ता की पत्नी शीला गुप्ता का निधन विगत 8 जून को हो गया था। वह काफी दिनों से बीमार थीं। इलाज के दौरान पटना में उनका निधन हुआ।

दिवंगत शीला गुप्ता : फ़ाइल फोटो

वह अपने पीछे पति ओम प्रकाश गुप्ता के अतिरिक्त अपने दो पुत्रों एवं दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पति ओम प्रकाश गुप्ता बांका जिले में राजद के वरिष्ठ नेता हैं और सामाजिक कार्यों में उनकी व्यापक दखलअंदाजी है।

ओम प्रकाश गुप्ता ने भरे हुए स्वर में कहा कि उनके सामाजिक जीवन में उनकी पत्नी शीला गुप्ता ने मार्गदर्शिका का काम किया। सामाजिक कार्यों में सहयोग के साथ-साथ उन्हें इसके लिए सदैव प्रोत्साहित भी करती रहीं। शीला गुप्ता के निधन पर अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि उनकी धर्मपत्नी शीला गुप्ता ने उन्हें सदैव सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया और बढ़ चढ़कर उनमें अपना भी साथ निभाती रही। उनकी एक पुत्रवधू सुनीता गुप्ता बांका नगर परिषद की वार्ड संख्या 14 की पार्षद हैं। पुत्र राजा उर्फ रोहित गुप्ता एवं रोहित राहुल गुप्ता सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। राहुल गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी गुप्ता भी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हैं। दो पुत्रियों रजनी एवं रक्षा की शादी हो चुकी है। उनके पति सावन जी एवं सिवान जी भी सामाजिक कार्यों के प्रति संवेदनशील रहे हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button