अपराधजमुई

मुखिया हत्याकांड के पांच में से तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

Get Latest Update on Whatsapp

जमुई/ बांका लाइव ब्यूरो : मुखिया मकेश्वर यादव हत्याकांड के पांच में से तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुखिया के भाई बलराम यादव ने मलयपुर थाना में पांच नामजद एवं आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ज्ञात हो कि जमुई जिला अंतर्गत बरहट प्रखंड के बरियारपुर पंचायत के मुखिया मकेश्वर यादव उर्फ मक्को यादव की 3 दिन पूर्व हथियारबंद अपराधियों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह चाय पीने गुमटी पर गए हुए थे। इस हत्याकांड से संपूर्ण जमुई जिले में सनसनी फैल गई थी। दिवंगत मुखिया मकेश्वर यादव देवाचक गांव के रहने वाले थे।

इस हत्याकांड के तीसरे ही दिन शुक्रवार को मलयपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 में से 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक गांव निवासी मकतब यादव, राम प्रसाद यादव तथा अरविंद यादव शामिल हैं। 

उन्हें छापा मारकर देवाचक गांव से गिरफ्तार किया गया। मलयपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस कांड के दो नामजद आरोपी देवाचक के ही सियाराम यादव और राजेंद्र यादव फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button