अपराधबांका

ससुराल में जहर खिलाकर विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : ससुराल में एक महिला की जहर खिलाकर हत्या कर देने का आरोप है। घटना बांका जिला अंतर्गत आनंदपुर थाना क्षेत्र के गोंदरा गांव की है, जहां बताया गया कि मंगलवार की रात ही बिंदु देवी नामक महिला की जहर खिलाकर हत्या कर दी गयी।

इस मामले में मृतका बिंदु देवी के भाई गौरा गांव निवासी कमल यादव की रिपोर्ट पर उसके पति जय किशोर उर्फ बाल किशोर यादव, ससुर नाथी यादव, जेठ नारायण यादव एवं जेठानी रंजू देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बिंदु देवी की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। 

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग जिनमें उसका पति भी शामिल था, जमीन बंटवारे को लेकर उठे विवाद में बिंदु देवी को प्रताड़ित करते रहे थे। प्राथमिकी में कहा गया कि ससुराल वाले अक्सर इस मामले में बिंदु देवी के साथ मारपीट भी किया करते थे।

इस बीच, पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद मृतका बिंदु देवी के पति बाल किशोर उर्फ जय किशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। वे घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनके संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button