अमरपुरबांकाराजनीति

AMARPUR, BANKA : बिशनपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए आज नामांकन करेंगे सूर्यदेव

Get Latest Update on Whatsapp

अमरपुर (बांका) : बांका जिला अंतर्गत अमरपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। इस पंचायत के निवर्तमान मुखिया सूर्यदेव सिंह हैं। विशनपुर पंचायत के मुखिया पद के लिए वे एक बार फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। वह आज सोमवार को नामांकन करेंगे।

यह जानकारी स्वयं निवर्तमान मुखिया सूर्यदेव सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि नामांकन की पूरी तैयारी की जा चुकी है। नामांकन अमरपुर प्रखंड मुख्यालय में होगा जहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। अमरपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव पांचवें चरण में 24 अक्टूबर को होंगे। पंचायत चुनाव को लेकर अमरपुर प्रखंड में चुनावी सरगर्मी पूरे उफान पर है। सभी पंचायतों में विभिन्न पदों के संभावित प्रत्याशी नामांकन और चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं।

सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ धाम के लिए प्रसिद्ध अमरपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत का खास राजनीतिक महत्व है। बांका सदर प्रखंड की सीमा से लगे चांदन नदी के तट पर अवस्थित इस पंचायत को राजनीतिक रूप से काफी जागरूक माना जाता है। अमरपुर प्रखंड में कुल 19 पंचायत एवं तीन जिला परिषद क्षेत्र हैं जहां नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन 6 अक्टूबर तक जारी रहेगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button