अपराधचांदनबांका

Banka, Bihar : कार सहित बांका में पकड़े गए दो तस्कर, भागलपुर ले जा रहे थे शराब

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बिहार के बांका जिले में पुलिस ने दो शराब तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा है। दोनों पकड़े गए शराब तस्कर झारखंड प्रदेश के हजारीबाग जिले के हैं। वे झारखंड से ही शराब की खेप लेकर कार से बांका के रास्ते भागलपुर जा रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई बांका जिले के चांदन थाना मुख्यालय के सामने बांका- देवघर मुख्य मार्ग पर की है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह चांदन पुलिस अपने ही थाना भवन के सामने मुख्य मार्ग पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सेंट्रो कार की भी तलाशी ली गई, जिस पर छिपाकर लाई जा रही 95 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। यह कार देवघर से बांका जिला मुख्यालय के लिए चली थी, जहां से इसे भागलपुर पहुंचना था। पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है।

पुलिस ने कार के साथ चल रहे दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवकों के नाम सोनू कुमार एवं विशाल कुमार बताए गए हैं, जो झारखंड के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही मुख्यालय के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने की है। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव के इस दौर में क्षेत्र में शराब की खपत काफी बढ़ गई है और यही वजह है कि शराब तस्करों ने भी इस धंधे में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button