दुर्घटनाबांकाशंभुगंज

BANKA : विभिन्न हादसों में दो महिलाओं की मौत, दोनों परिवारों में मचा कोहराम

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुए दो विभिन्न हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से एक महिला की मौत सर्पदंश से हुई जबकि दूसरी महिला की मौत बांध में डूबने से हो गई। इन हादसों की वजह से दोनों परिवारों पर शोक और विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत कर्णपुर गांव में एक महिला की मौत सर्पदंश से हो गई महिला का नाम करुणा देवी बताया गया है जिनकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। मृतक महिला निरंजन मंडल की पत्नी थी। बताया गया कि महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान नमक निकालने के क्रम में वहां छिपे एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश से महिला अचेत हो गई।

सर्पदंश की शिकार महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। मृतका को दो छोटे बच्चे थे जिन के पालन पोषण की चिंता पति निरंजन मंडल को है। पूरे परिवार में शोक व्याप्त है।

एक अन्य हादसा बाराहाट थाना क्षेत्र के धर्मडीहा गांव में हुई जहां वस्त्र धोने के लिए पास के एक बांध में गई 35 वर्षीय महिला गायत्री देवी की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतका भोला पंडित की पत्नी थी। भोला पंडित की भी मौत 4 वर्ष पूर्व हो चुकी है। बताया गया कि गायत्री देवी बांध में कपड़ा धोने के लिए गई थी जहां फिसल जाने से वह गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। पास से गुजरते हुए लोगों ने लाश को पानी में तैरते देखा तो घर वालों को सूचना दी, जिसके बाद मृतका की लाश बांध से निकाली गई।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button