अपराधबांका

BANKA : आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए कंपाउंडर की पिटाई से मौत के बाद हंगामा, सड़क जाम

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए एक कंपाउंडर की पिटाई से मौत हो गई। विरोध में कंपाउंडर के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने लाश को सड़क पर रखकर करीब 7 घंटे तक जाम कर दिया, जिससे शंभूगंज- बांका मुख्य मार्ग पर यातायात ठप हो गया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मृत व्यक्ति का नाम धर्मेंद्र तांती था और वह गांव के समीप मिर्जापुर बाजार में एक ग्रामीण चिकित्सक के यहां कंपाउंडर का काम करता था। अपने गांव की ही किसी महिला के साथ उसका संबंध था जिसके यहां उसका अक्सर आना-जाना था।

घटना बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र के डाका मिर्जापुर गांव की है। बताया गया कि इसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को कल रात अपने ही गांव डाका की एक अन्य महिला के साथ उसी के घर में आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद महिला के पति ने अपने साथियों के साथ उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई में बुरी तरह घायल व्यक्ति को शंभूगंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि भागलपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

कल रात जब महिला का पति घर पर नहीं था तब उक्त कंपाउंडर उसके घर पर था। इसी बीच उसका पति, जो कहीं बाहर गया था, अचानक वापस घर लौट आया। घर पर उसने उक्त कंपाउंडर को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थितियों में देखा तो उसके क्रोध की सीमा नहीं रही। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर कंपाउंडर की पिटाई कर दी।

कंपाउंडर की मौत के बाद उसकी लाश वापस मिर्जापुर लाई गई जहां उसके परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने लाश को बीच सड़क पर रखकर शंभूगंज- बांका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम करीब 7 घंटे चला। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया। इस घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button