अपराधबांकाभागलपुर

BANKA : संदिग्ध स्थितियों में मुखिया की गला रेत कर हत्या, सनसनी

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्रेकिंग : बांका के एक मुखिया की संदिग्ध स्थितियों में गला रेत कर हत्या कर दी गयी है। घटना बीती रात की है। मृत मुखिया की लाश आज सुबह भागलपुर जिला अंतर्गत जिच्छो पोखर से संदिग्ध स्थितियों में बरामद की गई है। घटना को लेकर बांका जिले में सनसनी व्याप्त है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह जब यह खबर सामने आई तो पूरे जिले खासकर बांका जिले के पंचायती राज महकमे में सनसनी फैल गई। हत्या बांका जिला अंतर्गत अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के मुखिया रविंद्र हरिजन की की गई है।

अमरपुर प्रखंड मुखिया संघ के प्रवक्ता सूर्यदेव सिंह ने पुलिस उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मुखिया रविंद्र हरिजन की हत्या के मामले की गंभीरता से जांच करते हुए हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। साथ ही दोषी को शीघ्र से शीघ्र अधिकतम सजा दिलाई जाए।

जानकार सूत्रों के मुताबिक रविंद्र हरिजन कल रात करीब 8:00 बजे तक अपने ही घर में थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि गत रात्रि करीब 8:00 बजे उन्हें एक ऑटो से कहीं जाते देखा गया। वह शर्ट पैंट में घर से निकले थे। जबकि उनकी लाश लूंगी गंजी में देखी गई है।

आज सुबह मुखिया रविंद्र हरिजन की लाश भागलपुर हवाई अड्डा के समीप जिच्छो गांव के एक पोखर में देखी गई। लाश लूंगी गंजी में देखी गई है जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक वह शर्ट पैंट पहनकर कल रात 8:00 बजे ऑटो से कहीं जाने के लिए निकले थे।

चर्चा है कि कल रात कहीं जाकर किसी के घर वह रुके जहां उनकी हत्या की साजिश रची गई। हत्या के बाद लाश को जिच्छो पोखर में फेंक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुखिया की हत्या गला रेतकर की गई है क्योंकि गले पर इस के निशान हैं। मुखिया की हत्या के पीछे के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button