अदालतबांकाराजनीति

BANKA : एडवोकेट्स एसोसिएशन के महासचिव बने महेश्वरी यादव, विनोद झा चुने गए अध्यक्ष

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : बांका जिला एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव बिना मतदान के संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से विनोद नारायण झा अध्यक्ष एवं महेश्वरी प्रसाद यादव महासचिव चुने गए। दोनों वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।

महासचिव महेश्वरी प्रसाद यादव एवं संयुक्त सचिव रुपेश कुमार

इससे पहले इस चुनाव के लिए एसोसिएशन की आम सभा की बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता राम किशोर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए विनोद झा एवं महासचिव पद के लिए महेश्वरी यादव के नाम पर मुहर लगी।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव पद के लिए अधिवक्ता रूपेश कुमार का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश पोद्दार के नाम पर आम सहमति बनी। इस चुनाव को एसोसिएशन के सदस्यों ने ताली बजाकर अपनी सहमति दी। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

विदित हो कि बांका में वकीलों के दो संघ हैं जिन्हें बार काउंसिल पटना से मान्यता प्राप्त है। इनमें से एक जिला विधिज्ञ संघ है जबकि दूसरा जिला एडवोकेट्स एसोसिएशन। दोनों संघों की प्रबंधकीय कार्यसमिति अलग अलग है और इसके लिए दोनों संघों में अलग-अलग चुनाव कराए जाते हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button