अपराध

BANKA : बांका के व्यवसायी को झारखंड में चाकू से गोदकर मार डाला

Get Latest Update on Whatsapp
BANKA Live : बांका जिले के एक व्यवसायी की झारखंड में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना बांका जिले की सीमा से लगे दुमका जिला अंतर्गत हंसडीहा बाजार की बताई गई है। जबकि मृत व्यवसायी बांका जिला अंतर्गत धोरैया थाना क्षेत्र के बसबिट्टा गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार धोरैया थाना अंतर्गत बसबिट्टा गांव निवासी जीवन सिंह बांका जिले की सीमा से लगे हंसडीहा बाजार में पिछले कुछ वर्षों से मिठाई की दुकान चलाता था और अपने परिवार के साथ रहकर उनका भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत शुक्रवार की रात जब वह अपने घर में सोया था तभी दो युवकों ने घर में घुसकर उसके ऊपर बेरहमी से चाकू से वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में व्यवसायी जीवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे सबसे पहले पड़ोस के सरैयाहाट अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दुमका रेफर कर दिया गया। 
दुमका में भी स्थिति नहीं सुधरने पर उसे भागलपुर और फिर वहां से पटना रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान आखिरकार कल उसकी मौत हो गयी। मृत जीवन सिंह बसबिट्टा गांव निवासी राम कृपाल सिंह का पुत्र था। हमलावरों ने उस पर हमला क्यों किया इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले में हंसडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button