दुर्घटनाबांका

BANKA : बाइक के धक्के से साइकिल सवार युवक की हालत गंभीर, रेफर

Get Latest Update on Whatsapp

बांका : लॉक डाउन की वजह से सूनी पड़ी बांका जिले की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी बढ़ गई है। फलस्वरुप दुर्घटनाएं भी अब तेजी से बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को एक बार फिर से बांका की सड़क पर रफ्तार का कहर देखा गया। बाइक के धक्के से एक साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बांका जिला अंतर्गत बाराहाट थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक बांका जिला अंतर्गत बाराहाट में एक साइकिल सवार युवक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि युवक साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान फर्राटा बाइक चला रहे एक युवक ने हैंडल पर से नियंत्रण खोकर तेजी से आकर उसे धक्का मार दिया।

बाइक के धक्के से साइकिल सवार मौके पर घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को किसी तरह उठा कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार भाग निकला।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button