अपराधबांका

BREAKING : प्रशासनिक कारणों से लाइन हाजिर किए गए धनकुंड थानाध्यक्ष

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव डेस्क : बांका जिले के पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर है। जिले के धनकुंड थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आधिकारिक पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों से की गई है। उन्हें हटाए जाने के बाद बांका के अनुसूचित जाति/ जनजाति थानाध्यक्ष बीडी पासवान को धनकुंड का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

अरविंद कुमार गुप्ता, एसपी, बांका

बांका जिला अंतर्गत धनकुंड थाना के ऑफिसर इंचार्ज विमल दास को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बांका लाइव को बताया कि ऐसा प्रशासनिक कारणों से किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि धनकुंड के हटाए गए थानाध्यक्ष विमल दास के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है।

धनकुंड के निवर्तमान थानाध्यक्ष विमल दास को हटाए जाने के बाद अनुसूचित जाति/ जनजाति थाना बांका के ऑफिसर इंचार्ज बुद्धदेव पासवान को धनकुंड का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि धनकुंड बांका जिले के पूर्वोत्तर छोर पर इस जिले का सीमांत और प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण थाना है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button