अपराधअमरपुरबांका

BANKA : भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प में महिला की मौत

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : माया ही मौत का कारण है। बांका में आज इसी पारंपरिक उक्ति की नजीर दिखाई दे गई। भूमि विवाद में हुई एक झड़प में चोटिल एक महिला की मौत हो गयी। घटना बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के कुमरखाल गांव की है।

जानकारी के अनुसार बांका जिला अंतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के कुमरखाल गांव में सिकंदर महतो के घर के पास स्थित जमीन का एक टुकड़ा आज उसके परिवार के लिए काल बन गया। जमीन के इस टुकड़े पर दावे को लेकर सिकंदर महतो और उसके बांधवों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था।

रविवार की सुबह एक बार फिर से भूमि के इस टुकड़े को लेकर सिकंदर महतो के परिवार के साथ उसके अपने ही बांधवों के साथ विवाद हुआ। यह विवाद उनके बीच झड़प के रूप में तब्दील हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। इस दौरान सिकंदर महतो की पत्नी शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घायल शांति देवी को लेकर उसके परिवार के लोग आनन-फानन में अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन बताया गया कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शांति देवी की उम्र करीब 62 वर्ष बताई गई है। इस घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव और भी गंभीर हो गया है। पुलिस के मुताबिक इस घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज की गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button