बांकास्वास्थ्य

BIG BREAKING: : बांका में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 8 नए मरीज मिले, 40 हुई संख्या

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव डेस्क : बांका में कोरोना का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ता चला जा रहा है। रविवार की देर रात बांका जिले में कोरोना के 8 नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।

बांका जिले में कोरोना महामारी की स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती चली जा रही है। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को लेकर यहां के लोग सकते में हैं। रविवार की देर रात बांका जिले में 8 और नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने रविवार की आधी रात को इस आशय की पुष्टि की।

जिले में 8 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि के साथ ही बांका जिले में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 40 तक पहुंच चुकी है। आज जो 8 नए कोरोना संक्रमित बांका जिले में मिले हैं, वे बांका सदर सहित बेलहर, अमरपुर, फुल्लीडुमर तथा रजौन प्रखंडों के हैं। अकेले बांका सदर प्रखंड के 3 कोरोना पॉजिटिव इनमें शामिल हैं। दो संक्रमित रजौन प्रखंड के हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में बेलहर प्रखंड अंतर्गत हथियाडाढ़ा की एक 22 वर्षीय महिला भी शामिल है। इसके अलावा अमरपुर प्रखंड अंतर्गत भदरिया निवासी 26 वर्षीय पुरुष, बांका सदर प्रखंड के मेहरपुर डाड़ा निवासी 18 एवं 52 वर्षीय पुरुष, इसी प्रखंड के गडुआतरी बलियामहरा निवासी 40 वर्षीय पुरुष, फुल्लीडुमर निवासी 60 वर्षीय पुरुष तथा रजौन प्रखंड अंतर्गत बबरचक के 34 वर्षीय एवं इसी प्रखंड के श्यामपुर निवासी 35 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बेलहर प्रखंड अंतर्गत हथियाडाढ़ा के जिस 22 वर्षीय महिला में आज कोविड-19 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, उसके पति 2 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कांटेक्ट ट्रेस के आधार पर महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया और वह कोरोना पॉजिटिव निकली।

आधिकारिक विभागीय सूत्रों ने देर रात बताया कि आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए 8 लोगों में से ज्यादातर सदर अस्पताल परिसर स्थित आइसोलेशन वार्ड में हैं। जबकि कुछ प्रखंडों के क्वॉरेंटाइन सेंटर में भी हैं। इन सभी लोगों को सदर प्रखंड अंतर्गत लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में भेजे जाने की तैयारी रविवार की देर रात तक स्वास्थ्य विभाग में चल रही थी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button