अपराधबांका

BREAKING : दो अज्ञात कांवरियों का शव मिलने से सनसनी

Get Latest Update on Whatsapp

आज बेलहर थाना क्षेत्र में कांवरिया पथ से लगे तरैया गांव में नदी किनारे से एक कांवरिया की लाश बरामद की गई। जबकि दूसरे कांवरिया की लाश कांवरिया पथ पर जिलेबिया मोड़ के समीप लाल बाबा धर्मशाला के निकट से बरामद की गई।

बांका लाइव ब्यूरो : दो अज्ञात कांवरियों की लाशें मिलने से आज कांवरिया पथ पर सनसनी फैल गई। मृत कांवरियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उनकी पहचान के लिए दोनों लाशों को बेलहर थाना पर रखा गया है।

जानकारी के अनुसार आज बेलहर थाना क्षेत्र में कांवरिया पथ से लगे तरैया गांव में नदी किनारे से एक कांवरिया की लाश बरामद की गई। जबकि दूसरे कांवरिया की लाश कांवरिया पथ पर जिलेबिया मोड़ के समीप लाल बाबा धर्मशाला के निकट से बरामद की गई।

दोनों कांवरियों की मौत किस प्रकार हुई, यह पता नहीं चल पाया है। मृत कांवरियों की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई है। कांवरियों की पहचान के लिए पुलिस दोनों लाशों को बेलहर थाना ले आई है। पुलिस के अनुसार दोनों मृत कांवरियों की पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button