अन्य

भाजपा के प्रति बढ़ा है देश भर में नारी शक्ति का विश्वास : नीलम सिंह

Get Latest Update on Whatsapp

बांका Live डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के प्रति स्त्री शक्ति का सम्मान और विश्वास बढ़ा है. यह स्थिति बांका जिले के साथ-साथ संपूर्ण देश भर में है. केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सतत जनकल्याण और देश के उत्थान में लगी है. देशभर के लोग अब यह मानने लगे हैं कि भाजपा ही इस देश में एकमात्र राजनीतिक विकल्प है. बांका जिला भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि बांका जिले में भाजपा के प्रति महिलाओं के विश्वास में गुणात्मक वृद्धि हुई है. यह स्थिति महिलाओं के साथ-साथ समग्र जन कल्याण की पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों की वजह से कायम हुई है. पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत होता जा रहा है. तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं को मिले संरक्षण और सम्मान की वजह से अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं का विश्वास और उनकी रुझान भी भाजपा के प्रति बढ़ी है.

उन्होंने कहा कि बाकी तबके के लोग भी तेजी से भाजपा की ओर अग्रसर हैं. भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने कहा भाजपा और इसकी नीतियां देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान दिला रही है. यह एक सकारात्मक राष्ट्रीय स्थिति है. उन्होंने बांका जिले की तमाम महिलाओं से भाजपा से जुड़कर देश और समाज के विकास में सहयोग का आह्वान किया है.

■ बांका लाइव ब्यूरो


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button