बांकास्वास्थ्य

CORONA Updates : तो लीजिए.. बांका के लिए आज एक और बड़ी खुशखबरी

Get Latest Update on Whatsapp

बांका लाइव ब्यूरो : वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ रहे भारत में बांका जिले के लिए आज फिर एक बड़ी खुशखबरी है। वैसे, खुशखबरी एक नहीं बल्कि 2 है। पहली बड़ी खुशखबरी तो यह है कि पिछले 48 घंटे के दौरान बांका जिले में एक भी नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी बड़ी खुशखबरी यह है कि बांका में लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर वापस घर लौट रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जिले के 27 और संक्रमित कोरोना से जंग जीतकर आज वापस अपने घर लौट रहे हैं। इस तरह बांका जिले के 108 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 47 कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इनमें से 44 ने बांका में रहकर कोरोना से जंग जीती है। जबकि 3 ने यह सफलता दूसरे जिले में अपना इलाज कराते हुए दर्ज की है।

स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 27 मई को बांका जिले से 34 फॉलो अप सैंपल जांच के लिए गए थे। इनमें से 27 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इससे पहले 27 मई की शाम भी बांका जिले के 5 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने पर उनके अपने घर जाने के लिए समारोह पूर्वक विदाई दी गई थी। जिन 27 संक्रमितों के स्वस्थ होने की आज पुष्टि हुई है, उन्हें भी आज शाम समारोह पूर्वक विदाई देने की योजना स्वास्थ्य विभाग की है। स्वास्थ विभाग के अनुसार बांका जिले में अब कोरोना के 51 एक्टिव केस रह गए हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button